छत्तीसगढ़

Korba BALCO Plant Accident : कोरबा बालको प्लांट हादसा: 20 साल पुराना ईएसपी संयंत्र अचानक गिरा, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

कोरबा, 03 अक्टूबर 2025 बालको एल्यूमिनियम प्लांट में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा टल गया। यहां 20 साल पुराना इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (ESP) संयंत्र अचानक गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा भारी जनहानि हो सकती थी।

जानकारी के मुताबिक, इस संयंत्र का निर्माण सेपको कंपनी ने वर्ष 2004-05 में किया था। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक बार फिर सुरक्षा मानकों और उद्योगों में लापरवाही के मुद्दे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उद्योगपतियों के दबाव में श्रम विभाग सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है और सुरक्षा नियमों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

गौरतलब है कि साल 2009 में भी बालको प्लांट में बड़ा हादसा हुआ था, जब निर्माणाधीन चिमनी गिर गई थी। उस दुर्घटना में कम से कम 45 मजदूरों की मौत हुई थी। उस वक्त भी जिम्मेदार कंपनियों में से एक सेपको को दोषी माना गया था और मामला अब तक अदालत में विचाराधीन है।

फिलहाल इस ताजा घटना को लेकर संयंत्र प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button