छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : सीएम साय आज ‘Policy Watch India Foundation’ कार्यक्रम में होंगे शामिल, भंडारपुरीधाम में संत समागम मेले में लेंगे हिस्सा, करेंगे विकास कार्यों का भूमिपूजन…

रायपुर, 03 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को दिनभर कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11:25 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 11:30 बजे शहीद स्मारक भवन, रायपुर पहुँचेंगे। यहाँ वे Policy Watch India Foundation Programme में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा भंडारपुरीधाम, आरंग रवाना होंगे। दोपहर 1:00 बजे वे यहाँ “गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला” में शामिल होंगे और विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री पुनः रायपुर लौटेंगे और दोपहर से शाम तक का समय आरक्षित रहेगा।

शाम 7:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से निकलकर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुँचेंगे। रात 8:25 बजे उनका कार्यक्रम मेफेयर लेक रिज़ॉर्ट, नवा रायपुर अटल नगर में रहेगा। इसके बाद 9:20 बजे वे पुनः मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे।

👉 मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम धार्मिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button