छत्तीसगढ़
Trending

Bastar Visit : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा, अमित शाह के प्रवास को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

जगदलपुर, 1 अक्टूबर 2025।उप मुख्यमंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 4 अक्टूबर को प्रस्तावित बस्तर प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएं।

विजय शर्मा ने सिरहासार भवन और लालबाग कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद अधिकारियों की बैठक लेकर प्रवास कार्यक्रम की प्रत्येक तैयारी की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, महापौर संजय पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं प्रशासनिक स्तर पर कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके प्रवास को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button