छत्तीसगढ़

CBI Chargesheet Politics: कांग्रेस पर विजय शर्मा का पलटवार : बिरनपुर केस पर सीबीआई से कांग्रेस का भरोसा बढ़ा, मदहोश थी पिछली सरकार

रायपुर। बिरनपुर मामले की जांच में सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल करने के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि “कम से कम सीबीआई पर तो कांग्रेस का विश्वास बढ़ा है। पांच सालों तक उन्होंने सीबीआई को बैन कर रखा था।”

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने जांच में गांव वालों के तर्क वाले बिंदु पर ध्यान नहीं दिया है। वहीं फरार आरोपियों पर कांग्रेस की टिप्पणी का जवाब देते हुए शर्मा ने कहा कि “दुबई में जो बैठे हैं, उनके साथ कांग्रेस के लोग भी बैठे हैं, कांग्रेस यह बताए कि उनका क्या हुआ।”

कांग्रेस पर निशाना

गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार उस समय “मदहोश” थी। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस को अपने कार्यकाल में कभी ध्यान ही नहीं आया कि प्रदेश में क्या चल रहा है। कांग्रेस में कुछ ही लोगों की धमक ज्यादा थी, बाकी सबकी आवाज दबा दी जाती थी।”

एनडीपीएस मामलों पर सख्ती

विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में एनडीपीएस मामलों में लगातार कार्रवाई हो रही है। “4-5 साल पुराने मामलों में भी लोग पकड़े जा रहे हैं। पहली बार प्रॉपर्टी अटैच की जा रही है। कांग्रेस के समय इतनी शिद्दत से कार्रवाई कभी नहीं हुई।”

डीजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे मोदी-शाह

उन्होंने बताया कि 28 से 30 अक्टूबर तक डीजी कॉन्फ्रेंस छत्तीसगढ़ में होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो रात तीन दिन तक मौजूद रहेंगे, वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

शाह का 3 अक्टूबर को दौरा

गृह मंत्री ने कहा कि अमित शाह 3 अक्टूबर की रात छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। अगले दिन वे दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माता के दर्शन करेंगे और स्वदेशी मेले में शामिल होंगे। साथ ही मांझी-मुड़िया पुजारियों से चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री की एसपी-कलेक्टर बैठक

विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 से 14 अक्टूबर तक एसपी-कलेक्टर की बैठक लेंगे। यह बैठक नियमित है और इससे आगामी कार्यक्रमों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

रायपुर में कमिश्नर प्रणाली

उन्होंने कहा कि रायपुर में लागू होने वाली कमिश्नर प्रणाली के लिए ड्राफ्टिंग का काम चल रहा है। “इस प्रणाली से पुलिस के हाथ मजबूत होंगे और कामकाज बेहतर ढंग से होगा।”


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button