छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर: दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 2 से 5 अक्टूबर तक, महादेव घाट पर नगर निगम ने तैयारियां पूरी, NGT के निर्देशों के तहत साफ-सफाई और प्रदूषण नियंत्रण पर विशेष ध्यान

रायपुर, 30 सितंबर 2025 / नगर निगम रायपुर ने इस वर्ष भी दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पूरी तैयारी कर ली है। खारून नदी के महादेव घाट पाटन पुलिया के पास बने विसर्जन कुंड में 2 अक्टूबर सुबह 6 बजे से लेकर 5 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई है।

आयुक्त विश्वदीप ने जोन कमिश्नरों और अमले को प्रशासनिक ड्यूटी सौंपी है। महादेव घाट में लाइट, केन, स्टेज, लाउडस्पीकर और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के दिशा-निर्देशों के तहत, विसर्जन से पहले पूजन सामग्री को अलग रखने और विसर्जन के 24 घंटे के भीतर मलमा व अन्य सामग्री को कुंड से बाहर निकालने की जिम्मेदारी तय की गई है, ताकि नदी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। इसके अलावा ध्वनि और वायु प्रदूषण नियंत्रण पर भी जिला और पुलिस प्रशासन की मदद से सख्ती बरती जाएगी।

आयुक्त ने आदेश दिया है कि दुर्गा उत्सव के दौरान सभी अधिकारी NGT के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button