Rape महिला से दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या,आरोपी गिरफ्तार
Rape आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला के गुप्तांग में तवे के मुठ से किया हमला
Rape जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा के ग्राम पौड़ीभाटा में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला का दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने मामले में हत्यारे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Rape बता दें कि रविवार को पुलिस को अकलतरा के ग्राम पौड़ीभाटा में एक महिला की लाश मिली थी जिसका दुष्कर्म कर बेरहमी से हत्या की गई थी। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच की जार रही थी।
Rape पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अज्ञात आरोपी को पकडऩे के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। जांच टीम द्वारा पूछताछ के दौरान थाना अकलतरा के फरार निगरानी बदमाश सूरज भोई पोड़ीभाठा आने की सूचना प्राप्त हुई थी।
Rape जिसके बाद पुलिस ने बदमाश सूरज भोई की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2 जुलाई को अकलतरा आया हुआ था। अपने घर पोंडी भांटा में रात को घूम रहा था।
Rape उसी दौरान घर के सामने वाले गली में घर का दरवाजा खुला हुआ दिखा जहां एक महिला अकेली सोई हुई थी। उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। वहीं महिला के विरोध करने और घर के बाहर आकर चिल्लाने की कोशिश करने पर आरोपी महिला के बाल को पकडक़र घर के अंदर खींचकर ले आया और घर के अंदर फर्स पर पटककर घर में रखे लोहे के तवे में लगे लकड़ी के मुठ से महिला के गुप्तांग पर वार किया।
जिसके बाद आरोपी ने पकड़े जाने के डर से महिला के सीने में चढक़र गर्दन को अपने दोनों हाथ से दबाया फिर भी महिला छटपटाने लगी तो उसके गले को अपने पैर से दबाया, जिससे महिला कि मृत्यु हो गई।
घटना के बाद आरोपी ने महिला के हाथ में पहने चांदी के 4 चूड़ी को भी निकाल लिया। रात भर अपने घर में रहने के बाद सुबह भागने की फिराक में था। ङ्क्षंकंतु पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 4 चांदी के चूड़ी को जब्त किया है तथा आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बता दें कि ग्राम पौड़ीभांठा वार्ड-2 निवासी 55 साल की महिला के पति की करीब 3 साल पहले मौत हो गई थी। उसके कोई बच्चे भी नहीं थे। महिला घर में अकेले ही रहती थी और दूसरों के घरों में काम करती थी।
रविवार सुबह जब काफी देर तक महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी उसे देखने के लिए पहुंचे। वहां अंदर कमरे के दरवाजे के पास ही महिला का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म और मौत के कारणों का पता चला था।



