मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 जुलाई को मैनपाट दौरे पर, प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन तिब्बती मठ में रहेंगे शामिल

मैनपाट, 07 जुलाई 2025 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार, 08 जुलाई को मैनपाट के रोपाखार क्षेत्र में जारी त्रि-दिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शामिल होंगे। वे सुबह 09:25 बजे पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह, कमलेश्वरपुर से प्रस्थान कर 09:30 बजे तिब्बती मठ, सभा कक्ष, कैम्प क्रमांक-1, रोपाखार पहुंचेंगे।
शिविर के दूसरे दिन जनप्रतिनिधियों को शासन की प्राथमिकताओं, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और संगठनात्मक मजबूती के विषयों पर सत्रों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सत्रों में भाग लेकर जनप्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे।
कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री पुनः पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह लौटेंगे, जहां आरक्षित समय और रात्रि विश्राम निर्धारित है। यात्रा हेतु कार, ट्रेन या आवश्यकता अनुसार हेलीकॉप्टर की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
त्रि-दिवसीय यह प्रशिक्षण शिविर पार्टी की रणनीति, नीति और प्रशासनिक दक्षता को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है। दूसरे दिन की गतिविधियों में भी प्रदेशभर के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों की उपस्थिति रहने की संभावना है।



