छत्तीसगढ़
Trending

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर रायपुर में हुआ भव्य सम्मान समारोह : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अनुज शर्मा ने किए चिकित्सकों का सम्मान

रायपुर, 1 जुलाई 2025 — राजधानी रायपुर के स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एक भव्य चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ धरसींवा विधायक और पद्मश्री अनुज शर्मा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा देने वाले चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “ईश्वर का प्रतिरूप माने जाने वाले चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। आप सभी के समर्पण और अथक सेवा का आधुनिक भारत के निर्माण में अतुलनीय योगदान है।”

मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की कठिन मेहनत, समर्पण और मानवता के प्रति सेवा को सराहा। उन्होंने कहा कि यह दिन व्यक्तिगत और सामुदायिक स्वास्थ्य की रक्षा में डॉक्टरों की अहम भूमिका की सार्वजनिक रूप से सराहना करने का एक विशेष अवसर है।

कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा ने कहा, “डॉक्टर इस संसार के असली हीरो हैं, जो न केवल जीवन की रक्षा करते हैं, बल्कि समाज में उम्मीद और विश्वास भी जगाते हैं। हम आपके योगदान के लिए दिल से आभार व्यक्त करते हैं और आपको हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।”

इस गरिमामय कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री केदार कश्यप, विधायक राजेश मूणत, गुरु खुशवंत साहेब, मोतीलाल साहू, इंद्र कुमार साहू, बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी, मीनल चौबे समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

चिकित्सक दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम समाज में चिकित्सा सेवा की अहमियत और डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा को सलाम करने का प्रतीक बन गया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button