छत्तीसगढ़
Trending

Train Loot Attempt: ट्रेन में नकाबपोश ने की छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस ज्योत्सना ताम्रकार से लूटपाट की कोशिश, मुक्का मारकर हुआ फरार

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत की चर्चित अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार ट्रेन में लूटपाट की कोशिश का शिकार हो गईं। इस घटना की जानकारी उन्होंने स्वयं इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर साझा की है। उनके अनुसार, रीवा से बिलासपुर यात्रा के दौरान कटनी जंक्शन के आउटर पर एक नकाबपोश युवक ने उनके साथ लूट की कोशिश की।

घटना उस वक्त हुई जब ट्रेन कटनी आउटर पर खड़ी थी। वीडियो में ज्योत्सना ने बताया कि एक नकाबपोश युवक ट्रेन में चढ़ा और उनके पर्स व मोबाइल फोन को छीनने का प्रयास किया। अभिनेत्री ने साहस का परिचय देते हुए लुटेरे का हाथ पकड़ लिया और उसे रोकने की कोशिश की।

आरोपी खुद को छुड़ाने के लिए हिंसक हो गया और ज्योत्सना के चेहरे पर मुक्का मारकर फरार हो गया। हालांकि लूट की कोशिश नाकाम रही, लेकिन अभिनेत्री को चेहरे पर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन और स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

इस घटना के बाद ज्योत्सना ने रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सोशल मीडिया पर उनके साहस की सराहना की जा रही है, वहीं लोग रेलवे प्रशासन से जवाब भी मांग रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button