छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को अमित शाह की सौगात: 22-23 जून को दौरा, 350 करोड़ से बनेगा फॉरेंसिक कैंपस, करेंगे भूमिपूजन

रायपुर, 19 जून 2025 छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा तय हो गया है। 22 और 23 जून को वे छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान वे नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU) के कैंपस का भूमिपूजन करेंगे।
राज्य में अत्याधुनिक फॉरेंसिक लैब की स्थापना की जाएगी, जिसके लिए केंद्र सरकार 350 करोड़ रुपए की सौगात दे रही है। यह जानकारी प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी।

अमित शाह इस दौरे में एक अहम बैठक भी लेंगे, जिसमें राज्य की कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और फॉरेंसिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

👉 मुख्य बातें:

  • 22-23 जून को छत्तीसगढ़ में रहेंगे अमित शाह
  • NFSU कैंपस का करेंगे भूमिपूजन
  • केंद्र सरकार देगी 350 करोड़ की सौगात
  • छत्तीसगढ़ में बनेगा आधुनिक फॉरेंसिक लैब
  • राज्य की सुरक्षा को लेकर होगी उच्चस्तरीय बैठक

इस दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button