छत्तीसगढ़
Trending

दिल्ली से रायपुर आई फ्लाइट का गेट 40 मिनट तक लॉक : पूर्व सीएम भूपेश बघेल और मीनल चौबे फंसे, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा तकनीकी फॉल्ट सामने आया, जब दिल्ली से आई इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक हो गया। तकरीबन 40 मिनट तक फ्लाइट का गेट नहीं खुला, जिससे विमान के भीतर सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।

इस फ्लाइट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर महापौर मीनल चौबे समेत सैकड़ों यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट दोपहर 2.25 बजे रायपुर में लैंड हुई थी, लेकिन टेक्निकल इश्यू के कारण विमान का दरवाजा लॉक हो गया और यात्रियों को बाहर निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मीनल चौबे ने दी जानकारी
महापौर मीनल चौबे ने बताया कि फ्लाइट की लैंडिंग सुरक्षित तरीके से हुई थी, लेकिन गेट के स्क्रीन में कुछ न दिखने के कारण दरवाजा नहीं खुल पाया। उन्होंने कहा, “कोई मेजर प्रॉब्लम नहीं थी, पर तकनीकी कारणों से बाहर आने में देरी हुई।”

एयरपोर्ट स्टाफ और टेक्निकल टीम की कड़ी मशक्कत के बाद गेट को खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

DGCA ने मांगी रिपोर्ट
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस गंभीर लापरवाही पर DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने इंडिगो एयरलाइंस से रिपोर्ट मांगी है।

इस घटना ने विमान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button