छत्तीसगढ़
Trending

कवर्धा में गौतस्करी पर सबसे बड़ी कार्रवाई: हाईवे से 70 से ज्यादा गौवंश बरामद, 11 तस्कर दबोचे गए, प्रशासन की गैरमौजूदगी पर भड़के ग्रामीण

कवर्धा, 16 जून 2025
कवर्धा जिले में इन दिनों गौ तस्करी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा मामला जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर ग्राम बिजाझोरी (हरिनछपरा) स्थित नेशनल हाईवे का है, जहां बड़ी संख्या में गौवंश की तस्करी की जा रही थी।

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी और बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख प्रांजल तिवारी की सक्रियता से यह मामला सामने आया। दोनों संगठनों की संयुक्त कार्रवाई में 70 से अधिक गौवंश और बछड़ों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया, जबकि 11 से अधिक गौतस्करों को पकड़ने में भी सफलता मिली

घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर, एसडीएम और एएसपी को फोन पर सूचना दी गई, लेकिन दो घंटे बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए

फिलहाल सभी गौवंश को हरिनछपरा के एक निजी फैक्ट्री परिसर में सुरक्षित रखा गया है। पकड़े गए तस्करों को कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रशासन के हवाले किया जा रहा है।

गौरक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों ने राज्य सरकार से मांग की है कि गौतस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जिले में सक्रिय तस्करी नेटवर्क को तोड़ने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

यह घटना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करती है और जिले में सक्रिय अवैध गौ तस्करी के संगठित नेटवर्क की गंभीरता को दर्शाती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button