छत्तीसगढ़
Trending

विजय रूपाणी के असामयिक निधन से शोक में डूबा देश, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – राष्ट्र ने खो दिया एक समर्पित जनसेवक

रायपुर 13 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जी के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की यह त्रासदी अत्यंत पीड़ादायक है। विजय रूपाणी जी का निधन न केवल गुजरात बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विजय रूपाणी जी एक सरल, सहज और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव अनुकरणीय रहेगा। उन्होंने निष्ठा और कुशलता के साथ कार्य करते हुए माँ भारती की सेवा की।

मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button