छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : CM विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में अहम विभागीय बैठक में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 13 जून 2025 — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित महत्वपूर्ण विभागीय बैठक में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे अपने निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 2:25 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे।

दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक वे विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक प्राथमिकताओं की गहन समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक उपरांत मुख्यमंत्री 5:30 बजे मंत्रालय से प्रस्थान करेंगे और लगभग 5:55 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास, रायपुर लौटेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रखा गया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचा और जनकल्याण से जुड़े विभागों की कार्यप्रगति की समीक्षा की जा सकती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button