छत्तीसगढ़
Trending

आज की बड़ी ख़बर: CM विष्णुदेव साय की आज मंत्रालय में अहम बैठकें, शालिनी राजपूत लेंगी हस्तशिल्प बोर्ड की कमान, डिप्टी CM विजय शर्मा करेंगे माओवाद पर वार, और IPL फाइनल में पहली बार चैंपियन बनेगी पंजाब या बैंगलोर की टीम, पढ़े पूरी ख़बर…

आज की बड़ी खबरें – 03 जून 2025, रायपुर


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंत्रालय में व्यस्त दिन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में विभिन्न विभागीय बैठकों में शामिल होंगे। वे दोपहर 12:45 बजे शालिनी राजपूत के छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसके बाद ऊर्जा विभाग और सुशासन एवं अभिसरण विभाग की बैठक लेंगे। शाम 5 से 6 बजे तक कार्यालयीन कार्य निपटाने के बाद मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।


जगदलपुर में डिप्टी सीएम विजय शर्मा की विशेष परिचर्चा
डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज जगदलपुर के पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में ‘माओवाद का विद्रूप चेहरा’ विषय पर परिचर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में The Kerala Story फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन भी मौजूद रहेंगे।


शालिनी राजपूत आज लेंगी हस्तशिल्प विकास बोर्ड की कमान
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत आज छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेंगी। दोपहर 12:30 बजे साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अध्यक्षता करेंगे।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित कई कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और महापौर मीनल चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।


IPL 2025: आज पंजाब और बैंगलोर के बीच फाइनल मुकाबला
IPL 2025 का फाइनल मुकाबला आज शाम 7:30 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। पंजाब और बैंगलोर की टीमें पहली बार चैम्पियन बनने के लक्ष्य के साथ आमने-सामने होंगी। अब तक दोनों में से कोई भी टीम ट्रॉफी नहीं जीत सकी है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button