छत्तीसगढ़
Trending

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रायपुर पहुंचे, बोले – बिहार विधानसभा चुनाव NDA के साथ लड़ेंगे, नीतीश ही रहेंगे मुख्यमंत्री

रायपुर, 02 जून 2025
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज एकदिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। राजधानी के एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मीडिया से चर्चा करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आने वाले दिनों में वे छत्तीसगढ़ में लगातार प्रवास करेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे।

पासवान ने बताया कि पार्टी का विस्तार बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में किया जाएगा, जहां उनकी विचारधारा से जुड़े लोग मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की जड़ें इन राज्यों में मजबूत होंगी और संगठन को जमीनी स्तर पर खड़ा किया जाएगा।

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पासवान ने साफ कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) NDA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वे लंबे समय तक खुद को केंद्र की राजनीति में नहीं देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना है, जो दिल्ली में रहकर संभव नहीं है।

चिराग पासवान ने बताया कि उन्होंने पार्टी के समक्ष विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है और वे चाहते हैं कि पार्टी के लिए उनका स्ट्राइक रेट अच्छा हो तो वे चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भी कई बार सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतार कर इसका लाभ लिया है।

मुख्यमंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने स्पष्ट कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है। चुनाव के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button