छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ डीएमएफ-कोयला घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से 6 आरोपियों को सशर्त अंतरिम जमानत, सौम्या चौरसिया और रानू साहू रिहा

रायपुर। बहुचर्चित डीएमएफ और कोयला घोटाले में फंसे 6 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने सभी को सशर्त अंतरिम जमानत दी है, जिसके बाद सौम्या चौरसिया, निलंबित आईएएस रानू साहू और समीर बिश्नोई को रायपुर केंद्रीय जेल से रिहा कर दिया गया। ये सभी करीब दो साल से जेल में बंद थे।

वकील फैसल रिजवी ने जानकारी दी कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान यह तर्क दिया गया कि 2.5 साल बीतने के बावजूद अब तक विवेचना पूरी नहीं हुई है और न ही आरोप तय हुए हैं। इस आधार पर कोर्ट ने सभी आरोपियों को अंतरिम जमानत दी, लेकिन यह शर्त भी लगाई कि वे फिलहाल छत्तीसगढ़ राज्य में नहीं रहेंगे।

कोर्ट के निर्देशानुसार, सभी 6 आरोपियों को अपना पासपोर्ट न्यायालय में जमा करना होगा। इसके साथ ही वे जांच एजेंसियों को अपना वर्तमान पता उपलब्ध कराएंगे और आगामी आदेश तक राज्य से बाहर ही रहेंगे।

यह मामला राज्य में हुए बहुकरोड़ के डीएमएफ और कोयला घोटाले से जुड़ा है, जिसकी जांच जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button