छत्तीसगढ़
Trending

विधायक मोतीलाल साहू ने रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित मण्डल कार्यशाला में लिया भाग, कहा – उनका जीवन आज भी प्रासंगिक प्रेरणा

रायपुर, 30 मई 2025 रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोतीलाल साहू ने ग्राम बोरिया खुर्द स्थित नवरंग चौक के सामुदायिक भवन में आयोजित “मण्डल कार्यशाला” में भाग लिया। यह कार्यशाला भारत की महान वीरांगना, त्याग और न्याय की प्रतिमूर्ति पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी (300वीं) जन्म जयंती स्मृति अभियान 2025 के अवसर पर आयोजित की गई थी।

विधायक साहू ने अपने संबोधन में कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन प्रशासनिक दक्षता, सामाजिक समरसता और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का प्रतीक रहा है। उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने बाल अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में रानी अहिल्याबाई के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके सिद्धांत आज के समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

कार्यशाला में मंडल पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button