छत्तीसगढ़
Trending

आंगनबाड़ी पहुंचे CM विष्णु देव साय : बच्चों से सुनी कविता, बांटी चॉकलेट, व्यवस्थाएं देख बोले– सुधार जरूरी

रायपुर, 28 मई 2025।सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक कांकेर जिले के मांदरी गांव पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से मांदरी पहुंचे और हेलीपेड से गांव की ओर जाते समय मार्ग में स्थित आँगनबाड़ी केंद्र पर उनकी नजर पड़ी। मुख्यमंत्री बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे आँगनबाड़ी केंद्र पहुंच गए और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री के आगमन से आँगनबाड़ी केंद्र में उत्साह का माहौल बन गया। बच्चों ने स्थानीय फूलों से सजे गुलदस्ते के साथ मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से घुल-मिलकर बातचीत की और उनके अक्षर ज्ञान व गतिविधियों की जानकारी ली। बच्चों ने मुख्यमंत्री के पूछने पर खुशी-खुशी धारा-प्रवाह कविता सुनाई, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और उनकी सराहना की।

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को चॉकलेट वितरित की और उन्हें स्नेहपूर्वक दुलार किया। उन्होंने आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों को दी जा रही सुविधाओं, पोषण आहार, शिक्षा सामग्री तथा स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के इस दौरे में प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव डॉ. बसव राजू एस., कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल प्रशासनिक निगरानी का उदाहरण रहा, बल्कि बच्चों के साथ आत्मीय जुड़ाव और संवेदनशील नेतृत्व का भी परिचायक बना। सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री के इस सरप्राइज विजिट ने ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास की नई ऊर्जा भर दी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button