छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णुदेव साय आज ‘राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक’ में होंगे शामिल, सुशासन तिहार और समाधान शिविर का करेंगे निरीक्षण, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 28 मई 2025 (बुधवार): मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर में कई अहम कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनका दिन का आरंभ सुबह 10:00 बजे ‘सुशासन तिहार 2025’ के निरीक्षण, समाधान शिविर एवं समीक्षा बैठक से होगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन से कृषि मण्डपम, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, जोरा, रायपुर के लिए रवाना होंगे और 5:50 बजे वहां पहुंचेंगे। यहाँ आयोजित “राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक” के दौरान नागरिक अभिनंदन समारोह में वे शामिल होंगे।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 7:00 बजे कृषि मण्डपम से रवाना होकर 7:10 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रखा गया है।

कार्यक्रम स्थल तक की यात्रा मुख्यमंत्री कार द्वारा करेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button