छत्तीसगढ़

रायगढ़ में पीएम आवास योजना के अंतर्गत 5 हितग्राहियों को मिला लाभ : मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबियाँ

रायपुर, 27 मई 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले में आयोजित समीक्षा बैठक के उपरांत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पाँच महिला हितग्राहियों को पक्के आवास की चाबियाँ सौंपी। इनमें विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर की महिलाएँ भी शामिल हैं।

धर्मजयगढ़ विकासखंड के कीदा गांव की दिलमत बाई, गुरुवारी बाई और शानीरो बाई को मुख्यमंत्री के हाथों उनके नए आवास की चाबियाँ मिलीं। इनके साथ ही बनोरा गांव की गीतांजलि सिदार और कुकुर्दा गांव की गुलाबी यादव को भी योजना का लाभ प्रदान किया गया।

नए मकान की चाबियाँ मिलने पर सभी हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, “प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को पक्का घर दिलाने की एक जनहितैषी पहल है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर पात्र व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवास मिले।” उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ दिया गया है, और जो पात्र लोग अब तक वंचित रह गए हैं उन्हें ‘आवास प्लस 2’ योजना के माध्यम से लाभ मिलेगा।

यह कदम सरकार की जनकल्याणकारी सोच और समावेशी विकास की दिशा में एक और अहम प्रयास माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button