छत्तीसगढ़
Trending

Kanker Fraud: रियल एस्टेट-फॉरेक्स के नाम पर 72 लाख की ठगी, दो महीने में रकम दुगुनी करने का दिया था लालच

कांकेर। रियल एस्टेट और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर दो महीने में रकम दुगुनी करने का लालच देकर 72 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। कांकेर पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अफशा प्रॉपर्टी प्राइवेट लिमिटेड और आगाज इंफ्रा मल्टी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (ट्रेडिंग टायर्स एकेडमी) नामक कंपनियों के माध्यम से धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी आम नागरिकों को रियल एस्टेट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कराने के लिए 200 प्रतिशत कैशबैक और कार गिफ्ट का झांसा देते थे। जमीन की खरीद-फरोख्त में मोटे मुनाफे का लालच देकर उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों से रकम जमा करवाई और फिर गायब हो गए।

पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन टीमों का गठन किया। रायपुर, दुर्ग और कोरबा में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और ठगी के इस पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button