छत्तीसगढ़
Trending

भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, भाजपा ने बोला हमला—अमित चिमनानी बोले- 40 लाख करोड़ सीधे जनता को, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कांग्रेस सिर्फ देश की उपलब्धियों से दुखी होती है

रायपुर, 26 मई 2025 भारत द्वारा जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए नकारात्मक बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व महालेखाकार सलाहकार सीए अमित चिमनानी ने कहा कि “कांग्रेस को देश की हर उपलब्धि से तकलीफ होती है, जब-जब भारत आगे बढ़ता है और विश्व में डंका बजता है, तब कांग्रेस खेमे में मायूसी छा जाती है और वे तथ्यहीन बयानबाजी करने लगते हैं।”

भूपेश बघेल ने अपने बयान में दावा किया था कि केवल 20 कॉर्पोरेट घरानों की संपत्ति बढ़ी है। इस पर चिमनानी ने पलटवार करते हुए कहा कि “यह बयान सस्ती राजनीति का उदाहरण है। भूपेश जी को खुद की, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की आय के आंकड़े सार्वजनिक करने चाहिए। पिछले 11 वर्षों में उनकी आय में भी इजाफा हुआ होगा, जैसे देश के आम नागरिकों की आय बढ़ी है।”

चिमनानी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में बीते 11 वर्षों में 40 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे किसानों, युवाओं और महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गई है। देश के 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। उन्होंने कहा कि “अब जनता का पैसा सीधे जनता तक पहुंच रहा है। पहले 85% भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस को जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।”

उन्होंने कहा कि देश का बजट 16 लाख करोड़ से बढ़कर 50 लाख करोड़ हो चुका है, प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और आम जन का जीवनस्तर सुधरा है। ऐसे में भारत का चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना देशवासियों के लिए गर्व की बात है और यह सफलता समूचे भारत के योगदान से संभव हो पाई है।

अंत में चिमनानी ने कहा कि “जब भी देश को खुशी मनाने का अवसर मिलता है, कांग्रेस नकारात्मक बयानबाजी कर अपने ही देश की छवि को ठेस पहुंचाने का काम करती है, जो दुर्भाग्यपूर्ण और अक्षम्य है।”

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button