छत्तीसगढ़
Trending

मेकाहारा में पत्रकार से बदसलूकी : प्रेस क्लब का विरोध प्रदर्शन, तीन बाउंसर हिरासत में

रायपुर। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। सोमवार को ड्यूटी पर तैनात प्राइवेट बाउंसरों ने एक पत्रकार से धक्का-मुक्की और बदसलूकी की। घटना उस वक्त हुई जब पत्रकार उरला में हुई चाकूबाजी की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचा था।

मामले की गंभीरता इस बात से स्पष्ट है कि पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। घटना की खबर मिलते ही रायपुर प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

कार्रवाई नहीं होने पर देर रात बड़ी संख्या में पत्रकार सीएम हाउस के सामने एकत्र हुए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रशासन हरकत में आया और अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंचकर पत्रकारों से चर्चा की।

प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों का आरोप है कि मेकाहारा में तैनात बाउंसरों की यह पहली हरकत नहीं है। पूर्व में भी अस्पताल परिसर में बच्चा चोरी, मोबाइल व वाहन चोरी जैसे गंभीर मामले सामने आ चुके हैं। साथ ही दूरदराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों से बदसलूकी की शिकायतें भी लगातार मिलती रही हैं।

विरोध तेज होते देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया और उन्हें विधानसभा थाना में रखा गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button