छत्तीसगढ़
Trending

दंतेवाड़ा में शिक्षा की गूंज : प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में की प्रशंसा, माओवाद से शिक्षा की ओर बढ़ते कदमों की प्रधानमंत्री ने की सराहना

रायपुर, 25 मई 2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ की 122वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कभी माओवाद से प्रभावित यह इलाका आज शिक्षा और विज्ञान में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

प्रधानमंत्री ने दंतेवाड़ा के बच्चों के भीतर विज्ञान के प्रति जुनून और खेलों में उनकी उल्लेखनीय भागीदारी की तारीफ की। उन्होंने कहा, “यह जानकर बहुत खुशी हुई कि दंतेवाड़ा जिले के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम शानदार रहे। करीब 95 प्रतिशत के साथ यह जिला 10वीं के नतीजों में राज्य में शीर्ष पर रहा, जबकि 12वीं में छठा स्थान हासिल किया।”

उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन दंतेवाड़ा के साहसी नागरिकों की मेहनत और संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने बस्तर ओलंपिक और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में साइंस लैब की स्थापना जैसे प्रयासों की भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने यह संदेश दिया कि बदलाव संभव है, बशर्ते समाज एकजुट होकर विकास की राह चुने। दंतेवाड़ा की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए प्रेरणा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button