बिहार
Trending

Bihar’s Buxar Turns Deadly: बिहार के बक्सर में बालू विवाद बना खूनी संघर्ष, दो की मौत तीन गंभीर घायल

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहियापुर में बालू गिराने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल तीनों को इलाज के लिए वाराणसी रिफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, अहियापुर गांव के सामने राजपुर जलहरा मार्ग पर सुनील सिंह की बालू बिक्री की दुकान थी। मनोज मुखिया और उनके भाई संतोष ने सुनील की दुकान के बगल में अपना बालू गिरा दिया था, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। सुनील ने मनोज को दुकान खोलने से मना किया था।

शुक्रवार को सुनील के घर बारात थी, जिस कारण विवाद शांत था। शनिवार सुबह बारात की विदाई के दौरान हथियारबंद लोग आए और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में 50 वर्षीय सुनील सिंह और विनोद सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर सदर डीएसपी धीरज कुमार भी मौजूद हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button