छत्तीसगढ़
Trending

दिल्ली AIIMS पहुँचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा : नक्सल ऑपरेशन में घायल कोबरा बटालियन के जांबाजों से की मुलाकात, कहा—देश को आपके साहस पर गर्व, हर मदद को तैयार है सरकार

रायपुर, 15 मई 2025 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर हुए नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों से मुलाकात की।

इस ऑपरेशन में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, हेड कांस्टेबल मुनेश चंद शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कांस्टेबल धनु राम घायल हो गए थे। सभी का इलाज एम्स में चल रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा, “आपके चेहरे पर मुस्कान और आपके साहस को देखकर गर्व होता है। आपकी भुजाओं की ताकत और समर्पण को पूरा देश सलाम करता है।”

उन्होंने सभी जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

यह दौरा न केवल प्रशासनिक संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि सरकार हर मोर्चे पर तैनात जवानों के साथ खड़ी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button