अंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय
Trending

भारत ने जब छोड़ी मिसाइलों की बारिश : तबाह हुए 9 एयरबेस… पाक ने मांगी रहम की भीख, DGMO को लगानी पड़ी फोन की गुहार!


नई दिल्ली। उधमपुर, पठानकोट और आदमपुर समेत 26 भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की पाकिस्तानी कोशिशों का भारत ने कड़ा जवाब दिया है। नौ और 10 मई की रात को हुए इन प्रयासों के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने शनिवार सुबह रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन समेत पाकिस्तान के प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों पर भीषण जवाबी हमले किए।

सूत्रों के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान के नौ एयरबेस तबाह कर दिए और वायु रक्षा प्रणाली, रडार ठिकानों व कमांड सेंटरों को भी सटीक मिसाइल हमलों से निशाना बनाया। इससे बुरी तरह सहमे पाकिस्तान ने नई दिल्ली से शत्रुता समाप्त करने और शांति बहाल करने की अपील की।

सरकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस संघर्ष विराम में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं रही। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो द्वारा भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर को फोन कर यह बताया गया कि भारतीय हमलों से पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश मिल गया है। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को कमजोर करता है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका की मध्यस्थता से शांति बहाल हुई है।

अधिकारियों का कहना है कि भारत-पाक के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच सीधे संवाद से संघर्ष विराम तय हुआ और इसमें कोई मध्यस्थ नहीं था। पसरूर और सियालकोट जैसे ठिकानों पर भी भारत ने बेहद सटीक हमले किए, जिससे पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button