छत्तीसगढ़
Trending

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 6 की मौत, एक घायल एम्स रेफरसीएम धामी ने जताया शोक, हादसे की जांच के आदेश

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पौने नौ बजे हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था, जो सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए रवाना हुआ था।

मृतकों की पहचान:

  1. काला सोनी (61), मुंबई
  2. विजया रेड्डी (57), मुंबई
  3. रुचि अग्रवाल (56), मुंबई
  4. राधा अग्रवाल (79), उत्तर प्रदेश
  5. वेदवती कुमारी (48), आंध्र प्रदेश
  6. रॉबिन सिंह (60), गुजरात – पायलट

घायल यात्री:

  • मस्तू भास्कर (51), आंध्र प्रदेश

हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में चार यात्री मुंबई और दो आंध्र प्रदेश के निवासी बताए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों को हर संभव मदद देने और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। सीएम ने बताया कि वह लगातार अधिकारियों से संपर्क में हैं और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

मौसम को लेकर चेतावनी

उधर, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गरजने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

इससे पहले भी हुई इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले 5 मई को भी बदरीनाथ में खराब मौसम के चलते तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून जा रहे एक हेलिकॉप्टर को गोपेश्वर के खेल मैदान में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button