छत्तीसगढ़
Trending

वन नेशन वन इलेक्शन समर्थन सभा में शामिल हुए विधायक सुनील सोनी, कहा– यह निर्णय राष्ट्रहित में

रायपुर, 08 मई 2025। रायपुर दक्षिण विधायक और पूर्व सांसद सुनील सोनी ने रविवार को सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में आयोजित “एक देश एक चुनाव” समर्थन सभा में हिस्सा लिया। यह आयोजन अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद रायपुर इकाई एवं सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

सभा में मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त न्यायाधीश अग्रलाल जोशी ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के समर्थन में प्रस्ताव रखा, जिसका उपस्थितजनों ने हस्ताक्षर और दोनों हाथ उठाकर समर्थन किया। प्रस्ताव को महामहिम राष्ट्रपति को भेजे जाने की घोषणा की गई।

विधायक सुनील सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक देश एक चुनाव से आम जनता को सहूलियत होगी और बार-बार होने वाले चुनावों से जो व्यवधान उत्पन्न होते हैं, वे समाप्त होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल को राष्ट्रहित में बताते हुए उनका आभार जताया।

सुनील सोनी ने कहा, “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में कई ऐतिहासिक फैसले हुए हैं, जिनसे प्रगतिशील परिवर्तन आए हैं। एक देश एक चुनाव का निर्णय भी आर्थिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।”

सभा को भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक जेपी चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेशनाथ पांडेय ने किया।

इस अवसर पर सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, अधिवक्ता रूपेन्द्र दुबे, सतीश गुप्ता, सुनील कुकरेजा, धनेश मटलानी, चंदर देवानी, रितेश वाधवा, वर्षा जैन, पूजा मोहिते सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, प्रबुद्धजन और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button