छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ टॉपर इशिका बाला की संघर्ष गाथा: ब्लड कैंसर से जूझते हुए 10वीं बोर्ड में रचा इतिहास

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए। इन नतीजों में कांकेर जिले की इशिका बाला ने 10वीं कक्षा में 99.16% अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया। लेकिन इस उपलब्धि के पीछे की कहानी दिल को झकझोर देने वाली है—इशिका पिछले दो वर्षों से ब्लड कैंसर से पीड़ित है और इसके बावजूद उसने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया।

इशिका बाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोंडाहुर (विकासखंड कोयलीबेड़ा, जिला कांकेर) की छात्रा है। वह किसान परिवार से आती है—पिता शंकर बाला और माता इति बाला खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं। बीमारी के चलते इशिका पिछले सत्र में परीक्षा नहीं दे पाई थी, जिससे वह काफी निराश हुई थी। लेकिन इस वर्ष उसने न केवल अपनी पढ़ाई में वापसी की, बल्कि दोहरी चुनौती को स्वीकार करते हुए कैंसर और परीक्षा दोनों से मोर्चा लिया।

इस बहादुर बेटी ने कैंसर से जूझते हुए पूरे प्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहला स्थान पाया। इशिका की यह उपलब्धि केवल शैक्षणिक क्षेत्र में नहीं, बल्कि जीवन के संघर्ष में भी प्रेरणा बन गई है। उसका साहस और समर्पण आज छत्तीसगढ़ के हजारों विद्यार्थियों और परिवारों के लिए मिसाल है।

सरकार और समाज से अब अपील है कि इस प्रतिभाशाली छात्रा के इलाज और भविष्य की शिक्षा के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button