छत्तीसगढ़
Trending

ऑपरेशन सिंदूर पर गरजे CM विष्णुदेव साय: “हर हर महादेव… वंदे मातरम्”, लश्कर के गढ़ पर एयरस्ट्राइक को बताया भारत की वीरता का प्रतीक, बोले- अब दुश्मन को घर में घुसकर मिलेगा जवाब

रायपुर, 07 मई 2025 भारतीय वायुसेना ने मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात पाकिस्तान पर बड़ा जवाबी हमला किया। यह कार्रवाई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तानी पंजाब के कई हिस्सों में की गई, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा के गढ़ माने जाने वाले मुरीदके और बहावलपुर शहर शामिल हैं। लाहौर से 40 किमी दूर स्थित मुरीदके लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय रहा है और यहीं से आतंकी हाफिज सईद के नेटवर्क को संचालित किया जाता रहा है।

बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की इस सटीक कार्रवाई का नाम “ऑपरेशन सिंदूर” रखा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पाकिस्तानी वीडियो में खुद स्थानीय लोग लश्कर मुख्यालय पर हमले की पुष्टि कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह जवाब 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दिया गया है, जिसमें लश्कर का हाथ था और 26 महिलाओं की मांग उजड़ गई थी।

इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा —
“हर हर महादेव… वंदे मातरम्…”
साथ ही उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की एक तस्वीर भी साझा की है।
CM साय की पोस्ट देखें

वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपनी पोस्ट में लिखा —

“जब नाश मनुज पर छाता है,
पहले विवेक मर जाता है।
पाक पोषित आतंकियों ने धर्म पूछकर भारत की बेटियों के 26 सिंदूर उजाड़े थे,
आज मां भारती के लालों ने #OperationSindoor लॉन्च करके नापाक आतंकवादियों के बड़े ठिकानों को ही उजाड़ दिया है।
ये नया भारत है, ये मोदी का भारत है।
घर में घुसकर मारता है। जय हिंद की सेना।”
उपमुख्यमंत्री की पोस्ट देखें

इस हमले को भारत की कूटनीतिक मजबूती और सैन्य संप्रभुता का प्रतीक माना जा रहा है। देशभर में सेना की इस कार्रवाई की सराहना हो रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button