छत्तीसगढ़
Trending

सूरजपुर: विधायक भूलन सिंह मरावी की बेटी सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में विधायक भूलन सिंह मरावी की बेटी घायल हो गई। यह दुर्घटना कलेक्ट्रेट गेट के पास उस समय हुई, जब स्कूटी और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, विधायक की बेटी स्कूटी से बिश्रामपुर से कोट पटना की ओर जा रही थी, तभी मोड़ पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक भूलन सिंह मरावी अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और बेटी की स्थिति की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button