छत्तीसगढ़

रायगढ़ : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में घूस लेते पकड़ा गया बाबू, ACB ने किया गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया कर्मचारी सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ मोहम्मद फरीद फारुखी है, जो 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ACB की टीम के हत्थे चढ़ गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने ACB से शिकायत की थी कि किसी जरूरी कार्य के बदले मोहम्मद फरीद फारुखी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के आधार पर ACB ने जाल बिछाते हुए फरियादी को केमिकल लगे नोट दिए और योजना के तहत दबिश दी।

जैसे ही आरोपी ने रकम ली, ACB ने मौके पर उसे धर दबोचा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button