छत्तीसगढ़
Trending

ब्रेकिंग न्यूज़ : सुशासन तिहार का तीसरा चरण शुरू, अचानक गांवों में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, आमजन से करेंगे सीधा संवाद और समाधान

ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर, 05 मई 2025 सुशासन तिहार के तीसरे चरण की शुरुआत आज से हो रही है। इसके तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज आकस्मिक भ्रमण पर निकलेंगे। उनका यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर किसी भी जिले के किसी भी गांव में अचानक उतर सकता है।

मुख्यमंत्री आमजन से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगे और मौके पर समाधान भी करेंगे। वे गांवों में पहुंचकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे और समाधान शिविरों में शामिल होकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।

सरकार ने घोषणा की है कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 31 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री का यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को धरातल पर जांचने और आमजन की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्य बिंदु:

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज से आकस्मिक दौरा
  • किसी भी गांव में उतर सकता है हेलिकॉप्टर
  • जनता से सीधा संवाद, योजनाओं पर फीडबैक
  • 31 मई तक चलेंगे समाधान शिविर

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button