छत्तीसगढ़
Trending

AIIMS रायपुर में फॉरेंसिक के पीजी डॉक्टर ने लगाई फांसी, 26 साल की उम्र में मौत को लगाया गले : सुसाइड नोट में लिखा- वर्क प्रेशर से टूट गया, माफ करना मम्मी-पापा

रायपुर ब्रेकिंग। AIIMS रायपुर में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे एक 26 वर्षीय डॉक्टर ने रविवार को आत्महत्या कर ली। मृतक डॉक्टर की पहचान ए. रवि कुमार के रूप में हुई है, जो फॉरेंसिक साइंस में एमडी का छात्र था। मूल रूप से तेलंगाना के आदिलाबाद निवासी रवि ने अपने कमरे में पर्दे का फंदा बनाकर सीलिंग फैन से लटककर जान दे दी।

आमानाका थाना प्रभारी सुनील दास के अनुसार, रवि के दोस्त ने शनिवार को उसे कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जब कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर डॉक्टर का शव फंदे से लटका मिला। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें लिखा था- वर्क प्रेशर है, सॉरी मम्मी पापा।

पुलिस ने बताया कि रवि हाल ही में 18 अप्रैल को छुट्टी पर अपने घर गया था और 27 अप्रैल को वापस लौटा था। उसकी अपने परिवार से अंतिम बातचीत 2 मई को हुई थी। परिवार को सूचना दे दी गई है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

रवि कुमार के परिवार में माता-पिता, एक भाई और एक बहन हैं। इस दुखद घटना ने मेडिकल समुदाय को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button