छत्तीसगढ़

रायपुर में चाकूबाजी की घटना : नशा करने से मना करने पर चिकन सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला, युवक गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार

रायपुर, 03 मई 2025 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के संतोषी नगर इलाके में चाकूबाजी की एक घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, टिकरापारा के संतोषी नगर में नशा करने से मना करने पर आरोपी मुनाफ मेमन उर्फ टाइगर ने अपने साथियों के साथ मिलकर चिकन सेंटर के संचालक इश्तियाक खान पर चाक़ू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सिर, पेट और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद आरोपियों ने पीड़ित पर लाठी से भी हमला किया और फिर फरार हो गए। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपियों को घटना को अंजाम देते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मुनाफ मेमन उर्फ टाइगर, अमान अख्तर, रिहान, तालिब, फैजल समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button