छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित परिवारों को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी की पीएम आवास योजना की पहली किश्त, 2500 परिवारों को सीधे खातों में मिले 40-40 हजार रुपए, केंद्र से मिली 15 हजार मकानों की मंजूरी

रायपुर, 02 मई 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित 2,500 परिवारों को पहली किश्त के रूप में 40-40 हजार रुपये जारी किए। कुल 10 करोड़ रुपये की यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित की गई।

यह पहल छत्तीसगढ़ सरकार के विशेष अनुरोध पर की गई, जिसके आधार पर केंद्र सरकार ने इस वर्ग के लिए कुल 15,000 आवासों की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री ने मंत्रालय से वर्चुअल माध्यम से 17 जिलों के लाभार्थियों से संवाद किया और उन्हें मकान निर्माण के लिए पहली किस्त मिलने पर बधाई दी। उन्होंने इसे एक नई शुरुआत और स्थिर जीवन की ओर बढ़ता कदम बताया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, विभागीय सचिव भीम सिंह और प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक तारन प्रकाश सिन्हा भी उपस्थित रहे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button