खारुन गंगा महाआरती नहीं रुकी आंधी-तूफान में: श्रद्धालुओं ने मोबाइल की रोशनी में की आरतीमहादेव घाट पर भक्ति और आस्था की अद्भुत मिसाल

रायपुर, 01 मई 2025 भयंकर आंधी-तूफान और मूसलधार बारिश के बावजूद रायपुर के महादेव घाट में खारुन गंगा महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ। मौसम की मार और बिजली गुल हो जाने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था डगमगाई नहीं। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर घाट को रोशन कर दिया और उसी रोशनी में आरती का आयोजन किया गया।
यह दृश्य अत्यंत प्रेरणादायक रहा, जिसमें एक ओर प्रकृति की प्रचंडता थी, तो दूसरी ओर भक्तों की अटूट आस्था। महाआरती के दौरान “जय हाटकेश्वर महादेव”, “जय खारुन गंगा मैया” और “जय छत्तीसगढ़ महतारी” के जयघोषों से पूरा घाट भक्तिमय हो गया।
महादेव घाट जनसेवा समिति ने आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार प्रकट किया। समिति का कहना है कि महादेव घाट छत्तीसगढ़ की श्रद्धा, संस्कृति और एकता का प्रतीक है और यह परंपरा दीपों की तरह सदा जगमगाती रहेगी।
यह आयोजन छत्तीसगढ़ की जनआस्था का ऐसा उदाहरण बन गया है जो आने वाले समय में भी लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
— महादेव घाट जनसेवा समिति, रायपुर



