छत्तीसगढ़
Trending
महापौर मीनल चौबे ने तेज आंधी में गिरे ढांचे का किया देर रात निरीक्षण: निगम ने हटाया मलबा, बहाल हुआ यातायात

रायपुर, 02 मई 2025 तेज आंधी-तूफान के चलते देवेन्द्र नगर स्थित नमस्ते चौक पर अचानक एक विशाल ढांचा सड़क पर गिर पड़ा। जानकारी मिलते ही रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने देर रात मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ वार्ड पार्षद कृतिका जैन, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, जोन-2 के कमिश्नर डॉ. आर. के. डोंगरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ढांचे को तत्काल हटाया जाए। इसके बाद नगर निगम जोन-2 की टीम ने सतत अभियान चलाकर टूटे ढांचे को काटकर हटाया और देर रात तक सड़क मार्ग को पूरी तरह से साफ कर यातायात बहाल कर दिया।
नगर निगम की तत्परता से जनजीवन में राहत मिली और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।



