छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, महिला की मौके पर मौत, युवक-युवती कार छोड़कर फरार

रायपुर, 02 मई 2025 । राजधानी के तेलीबांधा इलाके में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोगों को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में एक युवक और एक युवती सवार थे। हादसे के बाद वे रुके बिना घटनास्थल से फरार हो गए। उनकी कार ने राहगीरों के अलावा सब्जियों के ठेले, डिवाइडर और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को भी टक्कर मारी।

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतक महिला की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button