छत्तीसगढ़
Trending

आंधी-तूफान और बारिश से कांपा छत्तीसगढ़: रायपुर में अंधेरा छाया, कई जिलों में गिरे ओले, तापमान 10 डिग्री तक लुढ़का, अगले 4 दिन मौसम रहेगा बेकाबू

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश में अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। बुधवार को कबीरधाम जिले में बारिश के साथ ओले गिरने की भी खबर है।

मौसम वैज्ञानिक सुनील गुप्ता ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ सिस्टम के असर से प्रदेश के मौसम में यह बदलाव आया है। रायपुर का अधिकतम तापमान बुधवार को 36.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 3.7 डिग्री कम था।

बस्तर संभाग के जगदलपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से क्रमशः 5 और 3.8 डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button