छत्तीसगढ़

आज जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप करेंगे एसओआर-2025 का विमोचन

00विभागीय दर अनुसूची का होगा शुभारंभ, वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे मौजूद00

रायपुर, 30 अप्रैल 2025 – जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप बुधवार 30 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे न्यू सर्किट हाउस, नवा रायपुर में विभागीय दर अनुसूची 2025 (एसओआर) का औपचारिक विमोचन करेंगे। इस कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो, मुख्य अभियंता इन्द्रजीत उईके सहित सभी मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता उपस्थित रहेंगे।

एसओआर-2025 के विमोचन से जल संसाधन विभाग की परियोजनाओं के क्रियान्वयन में नई दिशा और पारदर्शिता आने की उम्मीद है। यह दर अनुसूची निर्माण कार्यों की लागत निर्धारण में मानक रूपरेखा प्रदान करेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button