छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णुदेव साय आज गृह, पंचायत और नगरीय विकास की बैठकों के बाद ‘विस्तार न्यूज’ के मंच से देंगे संदेश, जानें पूरा शेड्यूल

दिनांक 28 अप्रैल 2025| सोमवार को मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे अपने निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग 11:25 बजे वे मंत्रालय पहुंचेंगे।

11:30 बजे मुख्यमंत्री गृह विभाग की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक के पश्चात वे 5:30 बजे मंत्रालय से कार द्वारा रवाना होंगे और 5:55 बजे होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, व्हीआईपी रोड, रायपुर पहुंचेंगे।

शाम 6:00 बजे मुख्यमंत्री ‘विस्तार न्यूज’ के प्रथम स्थापना उत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद वे 7:00 बजे होटल से प्रस्थान करेंगे और 7:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रहेगा।


Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button