छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर नगर निगम में 4 करोड़ का वृक्षारोपण घोटाला: सिर्फ कागजों में लगे 30 हजार पौधे, मौके पर मिले 1500; AE सोहन गुप्ता जवाब देने से बचते रहे, जनप्रतिनिधियों ने किया बड़ा खुलासा

रायपुर। नगर निगम रायपुर में एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। जनप्रतिनिधियों ने उद्यानिकी विभाग में वृक्षारोपण और गार्डनों के मेंटेनेंस के नाम पर 4 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले का अंदेशा जताया है। MIC मेंबर भोला राम साहू, मनोज वर्मा और दीपक जायसवाल ने इस मामले में जांच की मांग की है।

MIC की बैठक में विभाग के AE सोहन गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन वह कोई भी स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ रहे। उन्होंने जवाब देने के लिए 14 अप्रैल तक का समय मांगा है।

भोला राम साहू ने बताया कि लाभांड में 30 हजार पौधे लगाए जाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन निरीक्षण के दौरान मौके पर मात्र 1500 पौधे ही पाए गए। इसके बाद उन्होंने अन्य चार स्थानों का भी निरीक्षण किया और वीडियो रिकॉर्डिंग कराई, ताकि भविष्य में लीपापोती न हो सके।

जनप्रतिनिधियों ने उद्यानिकी विभाग में श्रमिकों की नियुक्ति और वृक्षारोपण के कार्यों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। प्रारंभिक जानकारी में भारी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। अब देखना यह होगा कि 14 अप्रैल को AE सोहन गुप्ता क्या जवाब लेकर आते हैं, या फिर यह मामला जांच के लिए बड़ी एजेंसी तक पहुंचेगा।

नगर निगम में इस घोटाले ने हड़कंप मचा दिया है और नागरिकों के बीच भी नाराजगी का माहौल है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button