छत्तीसगढ़
Trending

रामनवमी पर बसना में गूंजे रामभक्ति के गीत, अनुज शर्मा ने बांधा समां

बसना, छत्तीसगढ़ – रामनवमी के पावन अवसर पर बसना में आयोजित अनुज नाईट कार्यक्रम में धरसींवा विधायक और छॉलीवुड सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा ने अपने भक्तिपूर्ण गीतों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में जब अनुज शर्मा ने भगवान राम के भजन प्रस्तुत किए, तो पूरा वातावरण राममय हो गया।

अनुज नाईट में अनुज शर्मा के बैण्ड ग्रुप ने भी शानदार प्रस्तुति दी। संगीत और भक्ति के इस संगम ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम जीवन में मर्यादा, सत्य, धर्म, दया और करुणा के प्रतीक हैं। उनके आशीर्वाद से बसना विधानसभा निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। आयोजन ने बसना में रामनवमी को एक यादगार सांस्कृतिक पर्व के रूप में स्थापित कर दिया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button