छत्तीसगढ़
Trending

DG प्रमोशन पर बवाल: पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, IPS हिमांशु गुप्ता की पदोन्नति को बताया अवैध, UPSC को गुमराह करने का लगाया आरोप

रायपुर, 07 अप्रैल 2025 – छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने एक बार फिर से आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हिमांशु गुप्ता की डीजी पद पर हुई पदोन्नति को नियमों के विरुद्ध करार दिया है।

कंवर ने पत्र में कहा है कि हिमांशु गुप्ता को त्रिपुरा से मध्यप्रदेश और फिर कैडर ट्रांसफर के तहत छत्तीसगढ़ लाया गया था, इसलिए उन्हें वरिष्ठता सूची में बाद में दर्ज किया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि गुप्ता ने गृह विभाग के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर डीजी पद पर अनियमित तरीके से पदोन्नति हासिल की।

पत्र में यह भी उल्लेख है कि नियमों के अनुसार डीजी पद पर पदोन्नति शिवराम प्रसाद कल्लूरी को मिलनी चाहिए थी, लेकिन जानबूझकर फर्जी दस्तावेजों और भ्रामक जानकारी के आधार पर हिमांशु गुप्ता को यह पद दिलाया गया।

कंवर ने पीएम से मांग की है कि रिव्यू डीपीसी की रिपोर्ट और पदोन्नति प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और इसमें संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अफसर का भाजपा सरकार द्वारा बनाए जा रहे पैनल में शामिल होना छत्तीसगढ़ के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह मामला एक बार फिर राज्य की प्रशासनिक नियुक्तियों और पारदर्शिता को लेकर गंभीर बहस छेड़ सकता है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button