छत्तीसगढ़
Trending

BREAKING: सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड

सुकमा/दंतेवाड़ा। सुकमा और दंतेवाड़ा के सरहदी इलाके में शनिवार सुबह से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार, माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बल की टीम इलाके में निकली थी, तभी सुबह करीब 8 बजे माओवादियों से आमना-सामना हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में माओवादियों को भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग ऑपरेशन भी जारी है।

इस मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button