छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर नगर निगम: मीनल चौबे ने ली रायपुर महापौर पद की शपथ, 70 पार्षदों ने भी संभाला कार्यभार

रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में आज नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे समेत सभी 70 पार्षदों ने शपथ ली। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, रायपुर के विधायक और सांसद भी मौजूद रहे।

15 साल बाद रायपुर नगर निगम में बीजेपी का महापौर

रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद बीजेपी की वापसी हुई है। नगर निगम मुख्यालय बनने के बाद कांग्रेस ने लगातार तीन कार्यकाल तक महापौर पद पर कब्जा जमाया था। किरणमयी नायक (2010-2015), प्रमोद दुबे (2015-2019), और एजाज ढेबर (2019-2024) कांग्रेस के महापौर रहे। अब मीनल चौबे के मेयर बनने के साथ ही बीजेपी ने फिर से शहर सरकार में वापसी की है। उन्होंने कांग्रेस की दीप्ती दुबे को 1,53,290 वोटों के अंतर से हराया।

रायपुर के 70 में से 60 वार्डों में बीजेपी की जीत

रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में से बीजेपी ने 60 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 7 सीटें मिलीं और 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button