छत्तीसगढ़
Trending

विधानसभा सत्र से लेकर किसान सम्मान समारोह तक, फिर भाजपा कार्यालय में अहम बैठक – जानिए मुख्यमंत्री का पूरा शेड्यूल

रायपुर, 24 फरवरी 2025 – मुख्यमंत्री आज कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिनमें विधानसभा सत्र, किसान सम्मान समारोह और पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री सुबह 9:40 बजे अपने निवास, सिविल लाइंस, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 9:55 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक वे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक और विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। इसके बाद 12:20 बजे विधानसभा से निकलकर 12:30 बजे शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर, सड्डू, रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे 1:15 बजे तक आरक्षित समय में रहेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 1:20 बजे शांति सरोवर से प्रस्थान कर 1:35 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर पहुंचेंगे। वहां वे 1:40 बजे से 3:15 बजे तक आयोजित “किसान सम्मान समारोह” में शिरकत करेंगे और किसानों को सम्मानित करेंगे। 3:15 बजे वे वहां से प्रस्थान कर 3:30 बजे नवीन छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे, जहां वे 4:15 बजे तक आरक्षित समय में रहेंगे।

4:15 बजे वे विधानसभा परिसर से रवाना होकर भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर पहुंचेंगे, जहां 4:30 बजे से 5:30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। 5:30 बजे वे भाजपा कार्यालय से निकलकर नवीन मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे।

7:00 बजे से 9:00 बजे तक वे विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे, जिसके बाद वे 9:20 बजे अपने निवास, सिविल लाइंस, रायपुर पहुंचेंगे और शेष समय आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रमों में वे कार द्वारा यात्रा करेंगे।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button